फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विद्यालयों में ताला लटकता मिला

Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school lock, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक बार व जखौरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार विद्यालयों में ताला लटकता मिला। जिस पर उन्होंने समस्त स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है तथा वेतन रोक दिए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय निर्धारित समय पर नहीं खुलने की शिकायतें विभागीय अफसरों को प्राप्त हो रही थीं। इसके मद्देनजर उन्होंने विकासखंड बार एवं जखौरा के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रावि कारीटोरन का सुबह 6.38 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर और कक्षा-कक्षों में ताला लटका था। जिस पर उन्होंने विद्यालय के कार्यरत समस्त अध्यापकों का निरीक्षण तिथि का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

प्रावि इमलिया में सुबह 6.40 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार व कक्षा-कक्षों में ताला बंद था। जिस पर उन्होंने विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों का निरीक्षण तिथि का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। पूमावि इमलिया के मुख्य द्वार एवं कक्षा-कक्षों में ताला लटक रहा था। जिस पर विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों का वेतन रोकने के साथ समस्त स्टाफ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


प्रावि पाचौनी के मुख्य द्वार व कक्षा-कक्षों में ताला लगा हुआ था। जिस पर विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया है। पूमावि पाचौनी में अनुचर शशि पुरोहित अनुपस्थित पाई गईं। अध्यापकों द्वारा डायरी नहीं भरी गई और न ही अवलोकित कराई गई। अनुदेशक रुकसाना एवं अभिलाषा जौहरी अवैतनिक अवकाश पर है पर उनका अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं मिला है।

इसके अतिरिक्त एमडीएम के बिल बाउचर्स माह जुलाई 15 तक ही के ही अवलोकित कराए गए हैं। विद्यालय में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। रसोइया हल्की बहू व मिथलेश 11 अप्रैल से अनुपस्थित हैं और 27 अप्रैल को ही उपस्थित हुई। डायरी नहीं भरने व अनुदेशकों को बिना स्वीकृत अवैतनिक अवकाश देने पर प्रअ निर्मला निगम एवं सअ माया वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, अनुचर शशि पुरोहित का एक दिन का वेतन रोक दिया।

प्रावि वीघाखेत में प्रअ आमना खातून, एवं सअ कीर्तिबाला उपस्थित मिली। एमडीएम के बिल बाउचर नहीं दिखाए गए। प्रअ द्वारा बताया गया कि बिल बाउचर घर पर रखे हुए हैं। आमना खातून द्वारा डायरी 23 अप्रैल तक भरी गई जबकि कीर्तिवाला ने 18 अप्रैल तक भरी है। स्कूल में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। जिस पर समस्त अध्यापकों को चेतावनी दी। पूमावि मथुराडांग में सअ वीर सिंह राजपूत 26 व 27  अप्रैल को अनुपस्थित मिले। अनुचर युवराज हस्ताक्षर कर चले गए। रसोईया ममता 16 अप्रैल से अनुपस्थित है जबकि मैनवती, तेजकुंवर 19 अप्रैल से अनुपस्थित है।

विद्यालय में ड्रेस रखी पाई गई जिनका वितरण नहीं किया गया। विद्यालय में गंदगी, कक्षा-कक्षों में लकड़ी कंडा आदि भरे मिले हैं। उन्हीं के बीच मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा है। अनुदेशक आनंद कुमार ,शैलू सिंह और अनुदेशिका ज्योति अनुपस्थित मिली। बताया गया कि 23 अप्रैल के बाद अनुदेशक उपस्थित नहीं हुए हैं।

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। जिस पर उन्होंने प्रअ मलखान सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। अनुपस्थित शिक्षक वीर सिंह राजपूत का अनुपस्थित दिवसों का वेतन रोका दिया गया है। अनुदेशिका ज्योति का संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश दिया है।

प्रावि कसर (मथुरा डांग) में सअ चंद्रभान सिंह अनुपस्थित मिले व डायरी भी नहीं बनाई गई। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है। प्राथमिक विद्यालय दशरारा का ताला बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय दशरारा में बच्चों को दूध वितरण नहीं किया जाता है। मिड-डे मील की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।

प्राथमिक विद्यालय पथरौरा में खिड़की के पल्ले नहीं लगाए गए और न ही रंगाई पुताई व दीवार लेखन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बार में बच्चों की उपस्थिति काफी कम पाई गई। प्रअ ने बताया कि अनुदेशक समय नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें