ललितपुर। शहर के तीन मोहल्लों में चार स्थानों व एक गांव में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। अब मोहल्ला में किसी को प्रवेश व बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित डोडाघाट के संक्रमित क्षेत्र उत्तर में कर्बला रोड मोबाइल बैरियर बनाया गया है। दक्षिण में खूबचंद्र का मकान, पूर्व में आवागमन नहीं, पश्चिम में हुकुमचंद जैन का मकान आदि क्षेत्र में बल्ली लगाकर सील किया गया है। इसके अलावा अन्य मोहल्लों को भी सील किया गया है।
इन स्थानों से हटा कंटेनमेंट जोन
इसके अलावा ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा व ब्लॉक बिरधा कस्बा और ग्राम खिरिया सतारा में 14 दिन तक कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है इससे यहां पर कंटेनमेंट जोन को और बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है।