फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार व्यक्तियों में मिला कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण थम नहीं पा रहा है। यहां पर लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार चार व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 1264 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2764 पहुंच गई है। इनमें 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2566 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 156 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण तमाम प्रयास के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग सहमे हुए हैं। रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, जेल कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुरागांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, ब्लॉक बिरधा अंतर्गत कस्बा पाली निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

------------
रविवार को चार व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार इलाज मुहैया कराई जा रही है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें