फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते चार पकड़े, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा शहर में बिजली चोरी रोकने लिए शुक्रवार को विद्युत टीम ने अभियान चलाया, जिसमें चांदमारी क्षेत्र में चार आरोपी बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजली चोरी रोको और राजस्व वसूली अभियान के तहत अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी प्रथम आदर्श राज व अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर बिजली चेकिंग की। इसमें चांदमारी क्षेत्र में मनोज तिवारी को अपने परिसर में संयोजन केबल का प्रयोग कर बिजली चोरी करते पाए गए। मौके पर विद्युत से संबंध प्रपत्र मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। इसी तरह चांदमारी निवासी सोनाली जैन के परिसर में सामने लगे विद्युत पोल से केबल जोड़कर चोरी करते पाया गया। इसी प्रकार चांदमारी निवासी संजय कुमार जैन एवं हल्के राम की बकाएदारी पर पहले काटे गए विद्युत संयोजन बिना बकाएदारी चुकाए फिर से जुड़े पाए गए। इसमें संजय कुमार जैन पर 43,693 रुपये एवं हल्के राम पर 74,405 रुपये की बकाएदारी चल रही है। उक्त मामलों में विद्युत अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें