फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 111 मिले नए कोरोना संक्रमित, एक महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में शुक्रवार को जांचों का दायरा तो बढ़ा दिया गया, लेकिन जांचों के सापेक्ष कोरोना के मामलों में कुछ राहत मिली। 111 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। 251 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए। एक महिला समेत चार लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले में 2,476 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई, जिसमें 111 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 32 और एंटीजन किट से जांच में 79 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि, चार मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना झांसी से प्राप्त हुई। शुक्रवार को संक्रमित पाए गए नए मरीजों में अकेले शहर के 52 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि तालबेहट क्षेत्र में आठ, महरौनी क्षेत्र में सात, बिरधा क्षेत्र में 15, बार क्षेत्र में नौ और जखौरा क्षेत्र में 10 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को ही विभिन्न स्थानों पर उपचार करा रहे 251 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, जिनमें एल-1 तालबेहट से दस, झांसी मेडिकल कॉलेज से पांच और होम आइसोलेशन पूर्ण करने पर 236 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
इसके अलावा एक महिला समेत चार लोगों की कोरोना के उपचार के दौरान मौत भी हुई है, जिनमें मोहल्ला आजादपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला, पाली के पंडयाना मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पंडा पाली निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि ललितपुर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

---------
शुक्रवार को जिले में 2476 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 111 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 251 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। चार मरीजों की कोरोना के उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन

-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें