फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यायालय के आदेश पर चार पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां पुलिस ने लगभग पंद्रह माह पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर साजिश कर हत्या करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

नत्थीखेड़ा निवासनी गुड्डी ने बताया कि उसके पति गुड्डा की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी शादी गुलाब पुत्र श्याम से हुई थी। इसके बाद उसका पुत्र जयदेव पैदा हुआ। गुलाब अपने पुत्र जयदेव को जमीन नहीं देना चाहता था। जिसको लेकर पिता और पुत्र में विवाद चल रहा था। जिसके संबंध में उसने पुत्र के साथ कई बार गुलाब की शिकायतें की। इस बात से गुलाब नाराज हो गया।
विज्ञापन

दस सितंबर 2021 को गुलाब खंगार पुत्र श्याम, जगदीश पुत्र नारायण, मुकेश पुत्र रामप्रसाद, अभिषेक पुत्र फूल सिंह उसके खेत पर आए और राजीनामा कराने की बात कहकर जयदेव को अपने साथ खेत पर ले गए। जब शाम सात बजे तक जयदेव वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की तो वह बेहोशी की अवस्था में रास्ते में मिला। जब उसे उठा कर घर लाए और बेहोशी का कारण पूछा तो उसने बताया कि आरोपियों ने उसे खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया। जिससे उसे चक्कर आ रहे हैं। अस्पताल ले जाते समय जयदेव की मौत हो गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी तो पुलिस ने पंचनामा भर कर अंतिम संस्कार करवा दिया। उक्त विपक्षियों ने साजिश के तहत उसके पुत्र जयदेव को जहर दे कर मार डाला। न्यायालय के आदेश पर पूराकलां पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध साजिश एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें