फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 20 घंटे बिजली देने का वादा, 16 घंटे देने में ही विभाग हांफा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में रबी की फसल की सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने अस्थायी कनेक्शन तो दिए, लेकिन 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का वादा विभाग पूरा नहीं कर पा रहा है। इससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। शुल्क अदा करने के बाद अन्य संसाधनों का सहारा लेकर अधिक दाम खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली विभाग ने रबी फसलों की सिंचाई के लिए लगभग 6200 किसानों को अस्थायी कनेक्शन दिए हैं। इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम में 4200 कनेक्शन हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 2000 अस्थायी कनेक्शन दिए गए हैं। किसानों को सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का प्रावधान है।
लेकिन किसानों को आठ से 16 घंटे तक ही बिजली मिल रही है। ऐसे में किसानों को फसलों के सूखने की चिंता सता रही है। किसान डीजल जलाकर इंजन व जनरेटर के सहारे सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति
ब्लॉक बार क्षेत्र में पांच से आठ घंटे, बानपुर क्षेत्र में दस से 12 घंटे, महरौनी में 12 से 15 घंटे, मड़ावरा में 12 से 15 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इसके अलावा पाली क्षेत्र में सबसे कम आपूर्ति आठ से दस तो सीमित क्षेत्र में ही 12 घंटे आपूर्ति हो रही है।
ब्रेक डाउन और तार टूटने से हो रही दिक्कत
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए 16 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ब्रेक डाउन, तार टूटने, पेड़ों की डालियां समेत अन्य समस्या हो जाती है। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके अलावा ओवरलोड होने पर विभाजन कर आपूर्ति की जा रही है।
फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अन्य साधनों का प्रयोग कर सिंचाई करके फसलों को बचा रहे हैं।
- छक्की सहरिया
बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलों के सूखने की चिंतासता रही है। पर्याप्त बिजली दिलाई जाए।
- कैलाश
किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 16 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके अलावा समस्या होने पर ब्रेक डाउन लेने से कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित हो जाती है। रिवैंप योजना से मरम्मत के बाद समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार राय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें