फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मृत मिला ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में खेत पर रखवाली करने गया ग्रामीण सुबह मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी भीकम (53) पुत्र कन्हई सहरिया शुक्रवार की शाम को गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत पर रखवाली के लिए गया था। शनिवार की सुबह वह चाय- नाश्ता के समय घर नहीं पहुंचा। देर होती देख परिजन उसे देखने के लिए खेत पर पहुंचे तो भीकम खेत पर एक नाले के किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की संदिग्धता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक अन्य मामले में थाना महरौनी अंतर्गत सेख का कुआं निवासी आशाराम पुत्र राजधर को शुक्रवार की रात में सीने में दर्द की शिकायत होने के कारण परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें