फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बलरामपुर के पूर्व सांसद को ललितपुर जेल में दी जा रही थी वीआईपी सुविधा

विज्ञापन
ललितपुर जिला जेल की बैरक में पूर्व सांसद रिजवान जहीर से पूछताछ करते एडीजे व जेल अधिकारी और बराम
विज्ञापन
तकिए के नीचे मिली तीस हजार की नकदी, खाने पीने का ब्रांडेड सामान मिला
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निरीक्षण में हुआ खुलासा, जेल अधीक्षक नहीं दे सके कोई जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हत्या की साजिश के आरोपी बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जिला कारागार में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही थीं। उनकी बैरक में ब्रांडेड खाने-पीने का सामान मिला। तकिए के नीचे से 30000 रुपये भी मिले। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल द्वारा किए गए जेल के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। इस संबंध में उन्होंने जेल अधीक्षक से सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने सुबह 10.45 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। वह जेल की बैरक संख्या 5ए में गए तो वहां की सुविधाएं वीआईपी थीं। डनलप का गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, मिठाई, खाने की अच्छी क्राकरी, टिफिन, ब्रांडेड तेल, साबुन, शैंपू, क्रीम आदि रखी थीं। पूछताछ करने पर पाया कि इस बैरक में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया है। तकिया के नीचे 500 रुपये की गड्डी भी रखी थी। बैरक में अन्य चार बंदी जमीन पर कटोरी में दाल और प्लास्टिक की पन्नी में रोटी रखकर खाते हुए पाए गए। वहीं, बैरक संख्या पांच ए में दीवारों पर गुटखा थूकने के निशान थे। बाहर तंबाकू और गुटखा के भारी संख्या में पाउच पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीनगर की हत्या की साजिश में बंद हैं पूर्व सांसद

जनपद बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। वह जिला कारागार ललितपुर में जुलाई 2022 से निरुद्ध चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें