महरौनी में नमूना लेते खाद्य विभाग के कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर क्रिसमस पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
क्रिसमस पर्व पर केक और उनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री मैदा, क्रीम, चाकलेट सीरप, एसेंस, कलर आदि की गुणवत्ता मानक अनुसार है या नहीं, इसके लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत नगर में तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इंदिरा चौराहे से शिवांक के यहां से मैदा, मेन बाजार से दीपू सोनी की दुकान से दूध और तहसील स्थित मोहित कुमार की दुकान से चाकलेट फ्लेवर सीरप के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।