फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कोविड एल टू अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोविड एल टू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह पूर्व कमिश्नर सुुुुभाष चंद्र शर्मा के बाद जिलाधिकारी ने बुधवार को चार बजे के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. नितिन बजाज मौजूद मिलें। उन्होंने दवा वितरण कक्ष में जाकर वहां रखी दवाओं की एक्सपायरी तिथि को देखा। इसके बाद में कोविड एल टू पहुंचे। जहां उन्हें डॉ. नितिन बजाज, डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ. शिभम नागर और फार्मस्टिट गौतम मौजूद मिलें। उन्होंने कोविड एल टू की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी कि तो बताया गया कि अभी वहां एक दर्जन मरीज भर्ती है। उन्होंने वहां भर्ती मरीज एकता साहू और रामरती से मिलने वाले भोजन, पानी, साफ सफाई, बिजली, दवा आदि के बारे में जानकारी ली। सीएचसी और कोविड अस्पताल में साफ-सफाई सही न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक को इस पर ओर ध्यान देने के निर्देश दिए। कर्मचारियों द्वारा मानदेय न मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मानदेय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेेय, एडीएम अनिल कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें