फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव: सपा में भी बगावत के असार

Fri, 05 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। प्रदेश में सत्तारूढ़ और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर केंद्र की सत्ता पाने का स्वप्न देख रही समाजवादी पार्टी में चल रहा अंतर्कलह ब्लाक प्रमुख चुनाव के समय सामने आ गया।
विज्ञापन


गुरुवार को जब पार्टी के कई कद्दावर नेताओं ने हाईकमान के आदेश को नजर अंदाज करते हुए अपने परिजनों के नाम नामांकन फार्म खरीदें।

विकास खंड तालबेहट में चुनाव अधिकारी सुगर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को आठ नामांकन फार्म बेचें गए, जिसमें सपा की अधिकृत प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख उषा रानी यादव पत्नी महेंद्र पाल सिंह ने दो सेट, पूर्व ब्लाक

प्रमुख मनीषा सोनी पत्नी राजेश सोनी ने तीन सेट, राजेश सोनी की माता उमा सोनी पत्नी जुगल किशोर ने एक सेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश लोधी विरधा की बहू रानी पत्नी लेखराम ने एक सेट और शिवकुवर पत्नी राजाराम यादव सुनौरी ने एक सेट खरीदा।
विज्ञापन


सपा नेताओं द्वारा ही आठ सेट खरीदे जाने के बाद समाजवादी पार्टी में चल रही एकता एवं एकजुटता की कलई खुल गई। इसकी जानकारी के बाद सपा के कई दिग्गज जिलास्तरीय नेताओं से इस संबंध में बात की परन्तु सभी ने बोलने से साफ मना कर दिया।

पार्टी में कोई बगावत नहीं है: जिलाध्यक्ष
इस संबंध में जब पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि यह परिवार का मामला है। हो सकता है कि कुछ लोगों ने नाराजगी के चलते नामांकन फार्म खरीद लिए होंगे। उन्हें मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिन में चुनाव की पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। उनके अनुसार जनपद के किसी भी विकास खंड में कोई चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें