फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मरों में भिन्नता, डीएम नाराज

Fri, 05 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम ने समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों पर नाराजी व्यक्त की और ट्रांसफार्मर सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डा. रुपेश कुमार ने सबसे पहले वन विभाग को वर्ष 2016-17 में प्राप्त पौधारोपण के लक्ष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि पौधरोपण के लिए लक्ष्य प्राप्त हो गया है, जो विभागवार भेजा जा रहा है।

मार्केटिंग हब, मत्स्य विकास, कृषि विकास, एकीकृत बागवानी प्रसंस्करण के अलावा कुक्कुट विकास और लोक निर्माण
विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बताई गई खराब ट्रांसफार्मरों की संख्या और खंड विकास अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में भिन्नता पाए जाने पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी खराब ट्रांसफार्मरों की लोकेशन का पता स्वयं लगाएं और स्वत: संज्ञान लेते हुए खराब ट्रांसफार्मरों को ठीक कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने यह भी कहा कि टीजी-टू और जेई विकासखंड स्तर पर आयोजित की जाने वाली बैठकों में प्रतिभाग करें, जिससे विकासखंडवार खराब ट्रांसफार्मरों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। इसके अलावा उन्होंने माध्यमिक शिक्षा के दौरान उच्चीकृत हाईस्कूल भवनों के निर्माण, हस्तांतरण तथा अधूरे पड़े भवनों के बारे में पूछताछ की।

कन्या विद्या धन के वितरण के साथ ही मॉडल स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के साथ ही 102 व 108 सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चीर घर (पोस्टमार्टम हाउस) कार्यदायी संस्था पैकफेड और बिजली विभाग के बीच आपसी खींचतान के कारण हैंडओवर संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों का फटकार लगाई और लंबित कार्य सात फरवरी तक पूर्ण किए करने के निर्देश दिए।

समाजवादी पेंशन तथा विधवा पेंशन के लक्ष्य में हुई वृद्धि पर चर्चा करते हुए समाज कल्याण अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का चयन कर लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण पेयजल के बारे में बताया गया कि नये हैंडपंपों और रिबोर के योग्य हैंडपंपों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धनराशि अवमुक्त होते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के बारे में उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 तथा 2015-16 में कराए गए निर्माण कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित लोगों का स्वयं भौतिक सत्यापन कर लें।

नवीन लोहिया आवासों के लिए चयनित पात्रों के सत्यापन के निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिए। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट, आसरा योजना, शहरी आजीविका मिशन की भी समीक्षा की गई। लाभार्थीपरक योजनाओं से आधार कार्ड के लिंकेज की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में तथा कोप्टा अधिनियम के बारे में भी मुख्य चिकित्साधिकारी ने विस्तार से बताया।

इस अवसर पर सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें