फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ही एसडीएम और सीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापिका की शिकायत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रात में ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को जवान ड्यूटी पर मुस्तैद मिले।
विज्ञापन

बलिया में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप सा मच गया था। अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने स्तर से अपने बचाव का रास्ता खोजने में जुट गए है। कई विद्यालय में तो लगे सीसीटीवी कैमरों को सुधारने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापिका ने प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर केंद्र पर 29 मार्च तक कोई भी जवान रात्रि में ड्यूटी करने नहीं आने एवं अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर जान बूझ कर खराब करने का आरोप लगाए थे।
जानकारी के बाद रात में ही उपजिलाधिकारी एसपी सिंह, सीओ सदर फूलचंद्र और प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्हें केंद्र पर जवान ड्यूटी करता मिला। इस पर अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें