तालबेहट (ललितपुर)। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक करने
के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, पर कुछ चालाक किस्म के लोग आज भी ग्रामीण
क्षेत्र की भोली भाली जनता को लूटने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे
ही एक नटवर लाल ने थाना पूराकलंा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा
निवासी देशराज पुत्र गोरेलाल कुशवाहा को अपने जाल में फंसा कर एक लाख चालीस
हजार रुपए का चूना लगा दिया।
कुछ दिन पहले ग्राम गेवरा गुंदेरा निवासी
देशराज के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन नंबर 923002920889 से फोन करके
बताया कि उसकी लॉटरी निकली है, जिसको पाने के लिए उसने देशराज से भिन्न-
भिन्न बैंकों के खातों में उससे लगभग एक लाख चालीस हजार रुपए डलवा लिए।
काफी दिनों तक जब कोई लॉटरी नहीं आई तो देशराज को अपने साथ हुई ठगी का
अहसास हुआ। उसने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया,
पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी विवेचना थाना पूराकलां स्थानांतरित कर दी।