फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखपंचमपुर मेला में निकाली विमान यात्रा

Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
विज्ञापन
fair Pancmpur, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम राखपंचमपुर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में रंग पंचमी से लगने वाला मेला शुरू हो गया है। पहले दिन ही श्रद्धालु सिद्ध स्थल पर आए और चर्म रोग से मुक्ति के लिए मंदिर की राख को अपने शरीर पर मला। इस दौरान विमान यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


मेला का शुभारंभ भगवान शिव की विमान यात्रा निकालकर किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने चर्म रोग से मुक्ति के लिए सिद्ध बाबा के मंदिर की राख को अपने शरीर पर मला। ग्राम नंदीपुरा से आईं रचना जी ने भागवत कथा सुनाई। वहीं, विमान यात्रा में ग्राम प्रधान लाखन यादव, शिशुपाल पंडा, शिवलाल पंडा, वीरन पंडा, इंदल, जगरोपन पंडा, खिलान राजपूत, विनोद शर्मा, देवेंद्र राय, अशोक कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें