संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज कैंपस में बारिश के बीच मंगलवार देर रात केबल में चिंगारी उठने से आग लग गई और लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण केबल में फाल्ट बताया जा रहा है।
मंगलवार देर रात अचानक से तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज कैंपस में जमीन के अंदर से गुजरी बिजली की केबल में चिंगारी उठने से आग लग गई। लपटें जमीन के ऊपर उठने लगीं। यह देख वहां मौजूद तीमारदारों में हड़कंप मच गया और वह करंट की आशंका के चलते सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आग कुछ देर बाद अपने आप बुझ गई। यहीं पर एंबुलेंस आदि भी खड़ी थी।क
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद