फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चॉकलेट का लालच देकर पांच वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत एक गांव में एक किशोर ने चॉकलेट का लालच देकर पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे उसकी पांच वर्षीय बेटी अपने घर से दूसरे घर जा रही थी। रास्ते में गांव के 16 वर्षीय किशोर उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने से सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी के रोने पर उसकी मां दौड़कर उसके पास पहुंची, जिस पर वह किशोर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस पर महिला ने परिजनों को घटना बताई और कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें