ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 जून को दोपहर करीब एक बजे वह अपने बेटे के साथ मेडिकल कॉलेज जा रही थी कि तभी रास्ते में एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी स्कूटी से आया और उसका रास्ता रोककर अपनी स्कूटी पर बैठने को कहने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने उसे व उसके पुत्र को धक्का दे दिया, जिससे उसके पुत्र को सिर में चोट आ गई। इसके बाद वह उसके साथ अभद्रता करने लगा और लोगों को आता देखकर युवक ने उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद