ललितपुर। शासन द्वारा भले ही जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण की सुविधा की गई हो, लेकिन नगर में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते भीषण सर्दी में भी कंबल वितरण नही हो सके हैं, इससे पांच हजार लोग कंबल के अभाव में सर्दी से ठिठुरने को मजबूर हैं।
ठंड में जरूरतमंद व निर्धन तबके के लोगों के लिए शासन के निर्देेश पर नगर पालिका परिषद द्वारा कंबल वितरण किए जाते हैं। इसके लिए सभासदों द्वारा वार्ड के निर्धनों का चयन किया जाता है। नगर पालिका परिषद के 26 वार्डों में पांच हजार लोग कंबल वितरण के लिए चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें सर्दी से बचाव को कंबल दिए जाएंगे लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सर्दी का आधा सीजन निकलने के बाद भी कंबल वितरण नहीं किए गए हैं।
ऐसे में इन जरूरतमंदों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। अधिकांश लोग सुबह व शाम को अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। उधर, जिम्मेदार 15 जनवरी से कंबल बांटने का आश्वासन दे रहे।
अधिक सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कंबल वितरण न होने से परेशानी हो रही है।
संगीता
ाम
नगर पालिका परिषद द्वारा कंबल वितरण नहीं किए गए हैं, एसे में सर्दी से बचाव करना मुश्किल है।
घनश्याम
सर्दी से बचाव को कंबल मिलने का इंतजार है, लेकिन कंबल बांटे जाने की जानकारी नहीं मिल रही है।
देशराज
नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए टेंडर किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही 15 जनवरी से कंबल वितरण कराए जाएंगे।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद