ललितपुर। यूपीसीए अंडर-14 टीम में जिले से पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन जेडीसीए द्वारा मंडल स्तर पर किया गया है। जिसमें जिले से आरव श्रीवास्तव, देव सेन, विनायक पाठक, ध्रुव चौबे, आदित्य यादव का नाम शामिल है।
मंडल स्तर पर झांसी, महोबा और ललितपुर के 55 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 55 खिलाड़ियों का चयन कर तीन टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीमों के बीच आज से मैच रेलवे डीएसए मैदान पर खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशानुसार जेडीसीए अंडर 14 आयुवर्ग स्व. डीपी तिवारी प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार से झांसी के रेलवे डीएसए मैदान पर किया जा रहा है। पहला मैच जेडीसीए-ए बनाम जेडीसीए-बी के मध्य प्रातः 8.30 बजे आरंभ होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नसीम ने दी है। ब्यूरो