फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, समिति पर नहीं मिल रहा खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत तैयार होने के बाद खाद में देरी से किसान फसल को लेकर चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम गौना सोसाइटी पर खाद वितरण नहीं किया जा रहा है, जिस कारण से ग्रामीण प्रतिदिन इंतजार करते-करते चले जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि खाद प्राइवेट दुकानों पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन समिति की बात आती है तो कह दिया जाता है कि खाद अभी आया नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हमारी सोसाइटी पर लगभग रविवार के दिन खाद का एक ट्रक आया था, अभी भी समिति के अंदर एक ट्रक खाद रखा हुआ है, फिर भी खाद्य वितरण नहीं किया जा रहा है। समय पर खाद्य का वितरण न हो पाने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, किसानों ने जल्द खाद वितरण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की समस्या की जानकारी मिली है, कल ही गौना समिति पर खाद वितरण किया जाएगा।

फोटो- 57
मैं छह दिन से खाद के लिए भटक रही हूं लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। खेत तैयार हैं लेकिन खाद समय से न मिलने से फसल खराब होने की आशंका है।
बड़ी बहू।

फोटो- 58
खाद नहीं मिलने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सुबह से यहां आ जाते हैं और शाम को खाली हाथी घर लौटना पड़ता है।
शहौद्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें