फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंतरराज्यीय कच्छा-बनियान गिरोह के पांच और गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अंतरराज्यीय कच्छा-बनियान गिरोह के तीन गुर्गों को मुठभेड़ में पकड़ने के बाद रविवार को स्वाट/सर्विलांस और कोतवाली पुलिस ने पांच और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो, कटर, पेंचकस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

29 मई की रात कैलगुवां चौराहा स्थित गौर कॉलोनी के एक मकान में कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए चार टीमों का गठन किया था। महरौनी पुलिस और स्वॉट ने शुक्रवार रात ग्राम चढ़रऊ के पास मुठभेड़ में घायल गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा था। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त की जानी वाली बोलेरो बरामद हुई थी। गिरोह के अन्य गुर्गों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शनिवार रात स्वॉट व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरोह के फरार पांच गुर्गों को चौकाबाग के निकट टेल्को ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम रोहित, नेपाल उर्फ राजा गौड़, खुशीराम, बृसने उर्फ ब्रासनीय और आकाश निवासी शाहगढ़ वार्ड नंबर-2 थाना शाहगढ़, जनपद सागर, मध्य प्रदेश बताया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया।
-
नाकाबंदी होने के बाद नहीं मिला भागने का मौका
आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने उनके तीन साथियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया था। वे लोग मौका पाकर वहां से भाग गए थे। लेकिन, पुलिस की नाकाबंदी और जगह-जगह जांच के कारण वे जनपद की सीमा से निकल नहीं पाए थे। रात में अंधेरे का लाभ लेकर वे अपने वाहन से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


घायल बदमाशों का चल रहा इलाज
घरेलू सामान बेचने के नाम पर घूमकर दिन में मकानों, दुकानों की रेकी कर रात में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गुर्गे बुंदेल सिंह, देशपाल, सूरज निवासी शाहगढ़ को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों बदमाशों का इलाज चल रहा है।

गौर कॉलोनी स्थित एक मकान में सात-आठ चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। बचे पांच आरोपियों को स्वॉट और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें