फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दस वर्षीय मासूम समेत पांच मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते दो सप्ताह से लगातार संक्रमित मिलने से लोग सहमे हैं। मंगलवार को 1766 सैंपलों की जांच में एक दस वर्षीय बालक समेत पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण की थमी गति रफ्तार पकड़ रही है। अब बीते लगभग दो सप्ताह से लगातार संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। संक्रमण का दायरा बढ़ने से लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। घर से निकलते समय मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1766 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 765 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए। तीन सैंपल ट्रूनॉट किट और 998 एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एंटीजन की जांच रिपोर्ट में चार संक्रमित पाए गए और बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
संक्रमितों में ब्लॉक महरौनी के ग्राम सिलावन निवासी 10 वर्षीय मासूम बालक, बार के ग्राम बुरागांव निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, ललितपुर शहर निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनमें एक को होम आइसोलेट, तीन को एल-3 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य राज्य में है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3513 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3442 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 24 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1458 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

1766 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक 10 वर्षीय बालक समेत पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें