फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक भैंस से टकराने पर जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-रनगांव। ग्राम तिसगना के पास शादी का सामान खरीदकर जा रहे 35 वर्षीय जीजा मनोहर निवासी ग्राम भदौरा थाना सौजना और 40 वर्षीय हरि निवासी ग्राम गोराकछया की बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
मृतक के साढू दयाराम ने बताया कि 20 जून को मनोहर के साले हरि के पुत्र अभिषेक की शादी है। शनिवार को मनोहर और हरि कस्बा मड़ावरा शादी के चढ़ावे और अन्य सामान खरीदने के लिए गया था। सामान खरीदने के बाद दोनों जीजा-साले बाइक से गोराकछया लौट रहे थे। ग्राम तिसगना मंडी के पास उनकी बाइक सड़क पर अचानक आई भैंस से टकरा गई। इससे दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया था। हरि की हालत गंभीर देखते हुए को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि मनोहर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक तीन भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां है। वह खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष सौजना सुधारक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे में मनोहर की मौत होने की खबर जैसे ही शादी वाले घर ग्राम गोराकछया पहुंची तो यहां चीख पुकार मच गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मनोहर के शव घर पहुंंचा। यहां उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें