फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारजीत की बाजी लगाते पांच पकड़े

विज्ञापन
रुपया - फोटो : ?????
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में नहर के आगे एक खेत में जुआ खेलते समय पांच जुआरियों को पकड़ा है। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी चौकी दैलवारा सुरेंद्र सिंह ने रविवार की शाम जानकारी मिलने पर ग्राम दैलवारा में नहर के आगे कमल कुशवाहा के कुआं पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। जहां पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, जिस पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ग्राम दैलवारा निवासी अमरेंद्र सिंह परमार, थाना जखौरा के ग्राम नौहरकलां निवासी नंदराम अहिरवार, ग्राम दैलवारा निवासी अरविंद सिंह पुत्र करन सिंह, इलाइट चौराहा के पास निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा, पनारी नहर के पास निवासी देवी प्रसाद साहू को मौके पर माल फड़ सहित गिरफ्तार किया। उनके पास फड़ से कुल 5400 रुपये एवं तलाशी में एक हजार रुपये बरामद किए गए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें