फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने बात करने पर पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा में कोरोना महामारी के चलते जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए बिना मास्क पहने बात करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। महरौनी पुलिस ने बिना मास्क पहने नजदीक से बात करने पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महरौनी थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में कोरोना वायरस संबंध में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए महरौनी में इंदिरा चौराहा पर गश्त पर थे। इंदिरा चौराहा के पास कुछ व्यक्ति बिना मास्क एक साथ बातचीत कर रहे थे। नजदीक पहुंचने पर उन व्यक्ति के नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम मास्टर कॉलोनी नीर मस्जिद के पास महरौनी निवासी सुनील सेन पुत्र छक्कीलाल सेन, दूसरे ने अपना नाम मलैयापुरा, कस्बा महरौनी निवासी अमजद खां पुत्र करीम खां, तीसरे ने अपना नाम मलैयापुरा निवासी प्रह्लाद कुमार पुत्र लक्ष्मीप्रसाद, चौथे ने अपना नाम नया बाजार, महरौनी निवासी देवेंद्र कुमार साहू पुत्र घनश्याम दास साहू एवं पांचवें ने नाम ग्राम छायन निवासी दयाराम पुत्र किशन बताया। कोरोना वायरस महामारी के चलते शासन व जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है कि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलेगा। सभी पांचों लोगों ने आदेशों का पालन नहीं किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें