फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गिन्नौट बाग में खड़े पांच प्राचीन पेड़ों को विरासत वृक्ष किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सौ साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं यह पेड़, सुरक्षा के नहीं इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में सौ साल से अधिक पुराने परिजात के पांच पेड़ों को वन विभाग व जिला प्रशासन ने संरक्षित श्रेणी में रखा है। यह पांचों पेड़ जिला मुख्यालय पर गिन्नौट बाग में हैं। इन्हें विरासत पेड़ जरूर घोषित किया गया है, लेकिन यहां पर सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम वन विभाग व जिला प्रशासन ने नहीं किए हैं।
जिला मुख्यालय पर गिन्नौट बाग में विरासत वृक्ष के रूप में पांच पेड़ों को संरक्षित किया गया है, इन पेड़ों के आसपास सौंदर्यीकरण व अन्य पर्यटन विकास की योजना को जिला प्रशासन ने तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। यहां पर्यटन विकास के लिए 50.97 लाख रुपये स्वीकृत भी किए गए थे। इस योजना के अंतर्गत इन पेड़ों को सुरक्षित करने के लिए यहां पर आसपास रेलिंग, साथ ही लोगों को बैठने के लिए सीटिंग व अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि गिन्नौट बाग में खड़े पांच पेड़ों को विरासत पेड़ के रूप में चिह्नित किया गया है, इन पेड़ों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें