ललितपुर कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मसिरा वैरियर निवासी हीरालाल कुशवाहा के घर के बाहर बनी झोपड़ी में बुधवार की सुबह आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा भूसा, उपले और सूखी लकड़ी जलने लगी।
वहीं, झोपड़ी में बंधा एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। आग बुझाने का प्रयास आसपास के लोगों ने किया। लेकिन आग बढ़ती ही गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुची और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित हीरालाल ने बताया कि आग से उसका हजारों का नुकसान हुआ है।