फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाइयां और फर्नीचर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बानपुर/ललितपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित मेडिकल स्टोर में बृहस्पतिवार की देर आग लग गई। दुकान में रखी लाखों की दवाइयां व फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।
कस्बा बानपुर निवासी रविंद्र कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मेडिकल स्टोर की दुकान संचालित करता है। 16 जनवरी की रात नौ बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चला गया। तड़के चार बजे पड़ोसियों ने बताया कि उसकी दुकान से आग व धुआं निकल रहा है। आनन फानन वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर से लपटें निकल रही थीं। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव वालों ने बताया कि दुकान के पास ही बानपुर का उप डाकघर संचालित हो रहा है, समय रहते फायर ब्रिगेड आग पर काबू न पाती तो आग फैलने का खतरा था। मेडिकल स्टोर संचालक रविंद्र कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस आग लगने का कारण सहित आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें