फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उपकेंद्र पर कचरे में डाल दिए फायर सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी में सब स्टेशन पर आग से बचाव के इंतजाम दम तोड़ रहे हैं। फायर सिलिंडर की रिफलिंग तो दूर कचरे में डाल दिए गए। पूर्व में आग लगने से एक लाइनमैन की मौत हो चुकी है और भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली घर पर फाल्ट या अन्य कारण के चलते आग लगने की घटना होने का खतरा अधिक रहता है। आग से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन महरौनी में नाराहट रोड स्थित बिजली घर में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां लगाए गए फायर सिलिंडर की रिफलिंग न कराकर कचरे में डाल दिया गया है। बीते वर्ष यहां एक संविदा कर्मी की मशीन सुधारते समय आग लगने से जान चली गई थी।
विज्ञापन

-
महरौनी बिजली घर पर आग बुझाने के लिए सिलिंडर रखे हुए हैं, इसकी रिफलिंग की जानकारी ली जाएगी।-राजेंद्र प्रताप सिंह, उपखंड अधिकारी, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें