फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी शिफ्ट होगा विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत वितरण खंड कार्यालय द्वितीय अब जल्द ही महरौनी में शिफ्ट किया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय को महरौनी में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है।
इसके बाद अब जल्द ही यह कार्यालय महरौनी से संचालित होने लगेगा। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी। विद्युत वितरण खंड कार्यालय द्वितीय अभी तक जिला मुख्यालय स्थित इलाइट चौराहा के पास संचालित हो रहा है और इसके तहत महरौनी, मड़ावरा, बानपुर, पाली, मिर्चवारा, खितवांस, नाराहट, बिरधा उपकेंद्रों का कार्य संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंडीय कार्यालय द्वितीय का कार्यालय जिला मुख्यालय होने के चलते कई क्षेत्रों के ग्रामीणों को 60 से 70 किलोमीटर तक की दूरी तय करके विद्युत संबंधी कार्यों के लिए आना पड़ रहा था, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

लेकिन अब विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय को इसी सप्ताह महरौनी स्थित उपखंडीय कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद विभाग द्वारा जल्द ही महराैनी में खंडीय कार्यालय संचालन के लिए जगह चिह्नित की जाएगी और फिर वहीं कार्यालय का संचालन स्थाई रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें