फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फास्ट फूड की दुकान व सैलून में लगी आग, फटा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे मकानों पर जाकर गिरे सिलिंडर के टुकड़े, बाइक बनाने के खोखे के बाहर लगे टिनशेड में खड़ी पांच बाइकें जलीं
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे में बुझाई जा सकी आग, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बा के पुराने बार तिराहे पर सोमवार की रात करीब 12.30 बजे फास्ट फूड व सैलून के खोखे में आग लग गई। लपटों ने पास में रखे बाइक बनाने के लिए रखे खोखे के टिनशेड में खड़ी पांच बाइकों को चपेट में ले लिया। इसी दौरान फास्ट-फूड के खोखे में रखे सिलिंडरों में आग लग गई। लपटें तेज हो गईं। इसी दौरान एक सिलिंडर फट गया जिसके टुकड़े आसपास के मकानों पर जाकर गिरे जबकि दूसरा सिलिंडर खोखे में ही जल गया। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को पूरी तरह से बुझाया।
कस्बा के पुराने बार तिराहे के सामने गड़ी मोहल्ला को जाने वाले रास्ते के पास सरकारी कुआं के निकट जीतू राजा बाइक सुधारने के लिए लोहे का खोखा (डिब्बा), हरदयाल सेन कटिंग सैलून के लिए लकड़ी का खोखा और कैलाश अहिरवार लोहे की चादर का बना खोखा में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। सोमवार की रात करीब 12:30 बजे मोहल्ले वालों ने इन खोखों से लपटें उठती देखीं तो वह लोग पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन फास्ट फूड वाले लोहे के खोखे में रखा सिलिंडर फटने के डर से वह लोग आगे नहीं बढ़ सके। करीब डेढ़ घंटे के बाद रात 1:35 बजे एक सिलिंडर फट गया। उससे खोखा के ऊपर लगी चद्दर उड़कर पास में स्थित संतोष झा की दूसरी मंजिल की दीवार से टकरार जीतू राजा के डिब्बा के ऊपर लगे टिनशेड पर गिरी। सिलिंडर के ऊपर का हिस्सा संतोष झा के दूसरी मंजिल से होता हुआ जोनी यादव के मकान पर गिरा। वहीं, दुकान में रखा दूसरा सिलिंडर में लीकेज होने से वह जल गया। सिलिंडर फटने के बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कर्मियों ने सुलगती आग पर पानी डालकर उस पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में जलता अलाव और लीकेज सिलिंडर हो सकता है आग का कारण
कस्बा के पुराने बार तिराहे पर आग लगने के पीछे माना जा रहा है कि खोखे के पास सर्दी से बचाव के लिए अलाव जला होगा जिसे बाद में जलता हुआ छोड़ कर लोग चले गए होंगे। इधर फास्ट फूड के खोखे में रखे गैल सिलिंडर लीकेज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है क्योंकि मामला बीती देर रात का था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि साइकिल वाले खोखे के पास कुछ जली लकड़ी पड़ी थी जिससे अलाव जलने की पुष्टि हो रही है। वहीं, गैस के साथ बाइकों की टंकी में भरे पेट्रोल ने आग में घी का काम कर दिया। जिससे चलते लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें