फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेट्रोल पंप के पास लगी आग, बगीचे के पेड़ और विद्युत उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। विकासखंड महरौनी के पड़वा गांव में गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। आग फिलिंग स्टेशन के पास सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों तक पहुंच गई।आग से बेशकीमती सागौन सहित फलदार पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने से पहले ही इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

महरौनी-बानपुर रोड पर स्थित पड़वा गांव में रविवार की दोपहर में खेतों में खड़े गेहूं के अवशेषों में भीषण आग लग गई। यहां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सड़क के दोनों तरफ आग फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सड़क के दोनों तरफ आग लगी होने से काबू नहीं किया जा पा रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन वाहन और गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक आग से करीब सौ एकड़ में लगे पेड़ पौधों, लकड़ियां जल गई। गांव के प्यारेलाल अहिरवार के बगीचे में आग से भारी नुकसान हुआ। यहां लगे सागौन और जामुन के करीब 50 पेड़ झुलस गए। इसके साथ यहां रखी लकड़ियों का ढेर भी जल गया। वहीं, उमराव अहिरवार के दर्जन भर पाइप व विद्युत कनेक्शन की वायरिंग, स्टार्टर आदि सामान जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हों पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें