फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी पर होगी एफआईआर

Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
प्रश्‍ाासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम द्वारा निलंबित करने और जांच करने के आदेश दिए जाने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम चीराकोड़र में पिछले दिनों डीएम डा. रूपेश कुमार ने चौपाल लगाई थी। इस दौरान ब्लाक बिरधा के ग्राम जामुनधाना निवासी संतोष ने शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत की थी। उसका आरोप था कि पंचायत सचिव उसका लोहिया आवास नहीं बनने दे रहा है। आरोप लगाया था कि वह आवास के एवज में पैसे मांग रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उसे जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने को कहा था। लेकिन, तब से लेकर अब तक एक माह से अधिक समय हो गया और पंचायत सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मंगलवार को संतोष फिर से जिलाधिकारी के समक्ष गया और अपनी बात बताई। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने पर जिला विकास अधिकारी से उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें