फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक की हत्या में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी, जांच टीम गठित

Wed, 30 Sep 2026 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने ग्राम खड़ोवरा के पास खेत में मृत मिले युवक की हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला घोंटने से होना पाया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान दीपक रजक के रूप में हुई है। उसकी पत्नी संध्या ने कोतवाली में तहरीर दी है। संध्या ने बताया कि 27 सितंबर को उसके पति की हत्या की गई थी। दीपक अपने माता-पिता को रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव लौट रहे थे। तभी बालचंद और उसके पिता सिरनाम लोधी ने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी। शव को खड़ोवरा गांव के खेत में फेंक दिया गया था।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
तहरीर में बताया गया कि 24 सितंबर को दीपक का बालचंद से झगड़ा हुआ था। दीपक ने इसकी सूचना थाना बार में दी थी। 25 सितंबर को थाना बार में राजीनामा भी हो गया था। इसके बावजूद आरोपी रंजिश मानने लगे थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। सीओ सिटी अजय कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें