फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वर्णी जयंती पर गूंजा श्रद्धा और सेवा का संदेश

Wed, 30 Sep 2026 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। क्षुल्लक गणेशप्रसाद वर्णी महाराज की 152वीं जन्म-जयंती के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मंगलवार को वर्णी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम वर्णी जैन कॉलेज समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन सहित कई लोगों ने वर्णी महाराज को नमन किया। उन्होंने उनके धर्म, त्याग, तपस्या, शिक्षा और समाजोत्थान को समर्पित जीवन की सराहना की। उनकी शिक्षा और संस्कार की ज्योति नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक-सचिव सन्मति सराफ ने किया। जन्म-जयंती का मुख्य समारोह रविवार को वर्णी जैन जूनियर कॉन्वेंट स्कूल में होगा। इसमें वर्णी महाराज के प्रेरणादायी जीवन-दर्शन और शिक्षा के योगदान का स्मरण किया जाएगा। श्री वर्णी जैन कॉलेज समिति ने सभी समाजजनों से समारोह में सहभागिता का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें