फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुकटौरा में मनरेगा में लगे मजदूरों के जॉब कार्ड अन्य व्यक्ति के पास मिलने का मामला गहराता जा रहा है। खंड विकास अधिकारी के शिकायती पत्र पर ग्राम मुकटौरा के ग्राम रोजगार सेवक पर मनरेगा एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सौरभ कुमार पांडेय ने ग्राम मुकटौरा माइनर में चल रहे सिल्ट सफाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान एक युवक को जॉब कार्ड बनाते हुए पकड़ा था। उन्होंने उसके पास से कुछ श्रमिकों के जॉब कार्ड, जॉब कार्ड आवेदन पंजिका सहित कुछ अभिलेख भी प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। बाद में उसी मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी तालबेहट आलोक कुुमार ने कोतवाली में ग्राम मुकटौरा के ग्राम रोजगार सेवक राकेश कुमार पर भी मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जॉब कार्ड श्रमिकों के पास और मनरेगा के अभिलेख ग्राम रोजगार सेवक या पंचायत सचिव के पास रहना चाहिए। रघुनंदन पुत्र आशाराम निवासी ग्राम मऊ मजरा भरतपुरा के पास अवैध रूप से श्रमिकों के जॉब कार्ड रखे होने एवं मनरेगा अभिलेख रखे होने पर उसके खिलाफ तहसीलदार ने कोतवाली तालबेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में ग्राम रोजगार सेवक राकेश कुमार मुकटौरा द्वारा मनरेेगा के अभिलेख अनाधिकृत रूप से रघुनंदन के पास रखने पर ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। इस पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम रोजगार सेवक राकेश कुमार के खिलाफ मनरेगा एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें