फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
water - फोटो : water
विज्ञापन
तालबेहट। माताटीला बांध से तालबेहट आने वाली पानी की पाइप लाइन फट जाने के कारण दो दिन से जलापूर्ति ठप है। इस कारण नगरवासियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान नगर में माताटीला बांध से पीने का पानी उपलब्ध कराता है। इसके लिए माताटीला बांध से तालबेहट तक पानी लाने के लिए पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई है। इस कारण मामूली दबाव में अक्सर फट जाती है। दो दिन पहले विकासखंड कार्यालय के पास फट गई थी, जिससे नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। जलसंस्थान ने पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया और बृहस्पतिवार की देर शाम पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा हो गया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें