फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति समेत तीन पर अवैध खनन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानपति सहित तीन पर अवैध खनन की रिपोर्ट
विज्ञापन

तालबेहट। सोमवार को उपजिलाधिकारी और सीओ की अगुवाई में अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी के मामले में जिला खान अधिकारी की तहरीर पर ग्राम सुनौरी के प्रधानपति सहित तीन लोगों पर खनन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन चली राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को जिला खान अधिकारी नवीन कुमार दास ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि सोमवार को रात में एसडीएम तालबेहट और सीओ ने छापा मार कर अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन को पकड़ा था। वह वन विभाग और ग्राम सभा की जमीन से अवैध रूप से खनन कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रही थी। मशीन सुनौरी के ग्राम प्रधान पति की है। इस पर उन्होंने प्रधानपति रामजी यादव उर्फ बब्बू पुत्र राजाराम, गोविंद यादव पुत्र अज्ञात एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ खनन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की रात में मुखबिर की सूचना पर एसडीएम मोहम्मद कमर और सीओ देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ ग्राम सुनौरी में छापा मारा था। अधिकारियों के पहुंचने से पहले अवैध खनन कर रहे वाहन मौके से भाग गए थे, परंतु अधिकारियों ने एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया था। इसका चालक मशीन को छोड़कर भागने में सफल हो गया था। अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई मशीन को छुड़ाने के लिए रात में ही राजनीतिक रसूखदार लोगों की सिफारिशों का दौर शुरू हो गया था। पुलिस ने बताया कि प्रधानपति रामजी यादव पर कोतवाली तालबेहट में हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें