राजनीतिक दल नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटे
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू होने पर राजनीतिक दल अपनी पुरानी रणनीति में बदलाव करते हुए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अध्यक्ष व पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी पार्टी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
वार्डवार निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन जारी
नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी एवं पाली की वार्डवार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। अब नामावली में नाम जुड़वाने, संशोधित कराना, दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 11 से 17 मार्च तक दोपहर तीन बजे तक ली जाएंगी। निर्वाचक नामावली को नगर पालिका परिषद व तीनों नगर पंचायत क्षेत्रों सहित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराया गया है।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदाता
निकाय का नाम वार्ड मतदान केंद्र मतदेय स्थल पुरुष वोटर महिला वोटर योग
नपाप ललितपुर 26 49 136 67188 61770 128958
नपा तालबेहट 12 05 13 6264 5777 12041
नपा महरौनी 13 06 14 6866 6765 13631
नपा पाली 10 04 10 4175 3822 7997
योग 61 64 173 84493 78134 162627
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। -गुलशन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी