फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी कॉलोनियों में ही गंदगी व जलभराव

विज्ञापन
ऑफिसर्स कॉलोनी में गंदगी से बजबजा रही नाली
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गतिविधियों का पालन कराने वाले व जागरूक करने वालों के परिसर में ही नियमों की अनदेखी की जा रही है। यह हाल शहर में अफसरों व कर्मचारियों की कॉलोनियों का बना हुआ है। यहां पर नालियां क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव व गंदगी पड़ी हुई है। वहीं झाड़ियां व घास खड़ी हुई है। ऐसे में अभियान की हकीकत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पेश है अफसरों की कॉलोनियों का आंखों देखा हाल.....।
विज्ञापन

00000000
दृश्य-1
शहर में इलाईट मंडी रोड पर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में अंदर दोनों ओर आवासों के पीछे स्थित नाली क्षतिग्रस्त बनी हुई है। इससे दूषित पानी की ठीक से निकासी तक नहीं हो पा रही है। यही नहीं नाली पूरी तरह से चौक हो गई है। वहीं मुख्यद्वार के दोनों ओर बनी नाली एक ओर कब्जा की चपेट में हैं। वहीं दूसरी ओर अधिक मात्रा में आगे पानी जमा बना हुआ है। साथ ही घास खड़ी हुई है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

दृश्य-2
जेल चौराहा से कपूर्री ठाकुर चौराहा व पानी की टंकी तक आवासीय कॉलोनी में कुछ में अधिकारी व कर्मचारी निवास कर रहे हैं। लेकिन, वर्तमान में कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त बनी हुई है। यहां पर कॉलोनी से निकली नाली जगह-जगह कचरा फंसने से चौक हो गई है। इससे ठीक से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं झाड़ियां व घास ही घास नजर आ रहा है। ऐसे में मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


दृश्य-3
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नोडल बना स्वास्थ्य विभाग का परिसर ही बीमार चल रहा है। यहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में अफसरों व चिकित्सकों के आवास भी गंदगी व घास से घिरे हुए हैं। यहां पर नालियां गायब हो गई हैं। साथ ही आवासों में दोनों ओर गंदगी व कचरा पड़ा हुआ है। हद तो तब हो गई, जब परिसर में स्टोर मार्ग में दोनों ओर कचरा व झाड़ियां से पहुंचना तक मुश्किल है। गंदगी से दुर्गंध उठ रही है।

दृश्य-4
सिविल लाइन क्षेत्र में स्टेशन रोड पर स्थित ऑफिसर्स हॉस्टल में लगभग एक दर्जन से अधिक अधिकारी रहते हैं। इनके परिसर में कचरा डस्टबिन के बाहर पड़ा हुआ है। हद तो तब हो गई, जब मुख्यमार्ग होने के बाद भी नाली कब्जा से पटी पड़ी हुई है। साथ ही क्षतिग्रस्त तक हो गई है। घास ही घास मात्र नजर आ रही है। अतिक्रमण के चलते सफाई तक नहीं हो पा रही है। ऐसे में अभियान की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

परिसरों की गंदगी व घास होने की जानकारी हुई है। इसकी सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। इसकी सफाई कराई जाएगी।-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन

ऑफिसर्स कॉलोनी में गंदगी से बजबजा रही नाली

ऑफिसर्स कॉलोनी में गंदगी से बजबजा रही नाली

ऑफिसर्स कॉलोनी में गंदगी से बजबजा रही नाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें