फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन टूटने से बांध में बह रहा फिल्टर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के लिए शहजाद बांध से डली पाइपलाइन का पिलर बांध के जल भराव में खिसकने से एक हफ्ते से दर्जनों गांव की पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

शहजाद नदी से पानी फिल्टर कर तेरई फाटक स्थित टंकी में भेजा जाता है। यहां से हर्षपुर-बांसी के लिए पाइप लाइन डली है, जो शहजाद बांध के जल भराव क्षेत्र से होते हुए हाईवे किनारे से आगे आई है। एक सप्ताह पहले बांध के जल भराव में चलने वाली किस्ती की टक्कर से पाइपलाइन पिलर से खिसककर टूट गई। इससे फिल्टर होकर लाइन से आने आना वाला पानी बांध में बह जा रहा है। टेटा, जमालपुर, असऊपुरा, नया खेड़ा, गुर्ज, कारी पहाड़ी, हंसारी, हर्षपुर, बांसी, लखनपुरा, आलापुर, खिरिया खुर्द, मुहारा, कल्यानपुरा की पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण बारिश का गंदा पानी उपयोग में लाने को मजबूर हैं, इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें