फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: माताटीला के 15 गेटों को दो फीट खोला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। इस सीजन में पहली बार माताटीला बांध के 15 गेटों को दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर लगभग 42 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल एवं विदिशा जनपद में हो रही बारिश का असर क्षेत्र की बेतवा नदी पर दिखने लगा है। इसके चलते बेतवा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। राजघाट बांध में पानी के स्तर के बढ़ने के कारण वहां से पानी की निकासी की गई। जिसके चलते माताटीला बांध में भी पानी का स्तर बनाए रखने के लिए बांध के 15 गेटों को दो फीट खोल कर लगभग 42 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

जेई अभिनव ने बताया कि रात में राजघाट से पानी की निकासी बढ़ने पर बांध से पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। वही एसडीएम अभिजीत सिंह ने बांध से पानी की निकासी को देखते हुए बांध के भराव क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसानों और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए लेखपालों को सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें