फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 नवंबर से शुरू होगा ललितपुर महोत्सव

Sat, 21 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्री तुवन मंदिर प्रांगण में दूसरा ललितपुर महोत्सव 26 नवंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के साथ ही हस्तशिल्प की दुकानें लगाई जाएंगी। पालिका अध्यक्ष ने तैयारियों का निरीक्षण किया और पार्किंग की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़े।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद दूसरी बार ललितपुर महोत्सव का आयोजन कर रही है। यह महोत्सव 26 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक आयोजन, बुंदेलखंडी लोकनृत्य, लोकगीत व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर घर- गृहस्थी के सामान से लेकर गर्म कपड़ों की दुकानें सजेंगी।

बच्चों के मनोरंजन के लिए टोरा-टोरा ज्वाइंट झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रेगन ट्रेन व सलाम्बों झूला लगाया जाएगा। युवाओं के लिए बड़े झूले लगाए जाएंगे। आयोजकों की मानें तो चांद तारा झूला नगर में पहली बार आ रहा है। यह मुख्य आरक्षण का केंद्र होगा। इसमें चांद के आकार का झूला काफी ऊंचाई तक जाएगा।
विज्ञापन


वहां से आकर बीच में चांद आकार की दूधिया रोशनी बिखरेगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव परिसर में 160 दुकानें लगाईं जाएगीं, जिसमें राजस्थानी अचार से लेकर अन्य सजावटी साजो सामान मौजूद रहेगा। साथ ही हस्तशिल्प की दुकानें भी लगाई जाएंगी।

शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल मेला परिसर में पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को समय से लाइटिंग लगवाने, वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, सांस्कृतिक आयोजन के लिए बड़ा पंडाल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने को कहा, जिससे आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक हेमंत कुमार, रामसेवक वाल्मीकि, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, प्रदीप कुमार सौंरियाल, दीनदयाल सोनी, अभिषेक कुमार चौबे, दीपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार रावत, नरेंद्र कुमार राठौर, अजय कुमार जैन अज्जू, अनीस अली, मुहम्मद वसीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें