फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर महोत्सव में खिलाड़ी हुए सम्मानित

Wed, 09 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में चल रहे ललितपुर महोत्सव में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नेहरू महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी इदरीस राईन व अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था।

 इसमें संजीव निरंजन, हरिकेश सोलंकी,  देवेंद्र विश्वकर्मा, रीतेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दिनेश कुशवाहा, अजय पटेल, हरीश साहू और हितेंद्र जैन, छात्राओं में अर्चना रैकवार, निकिता शर्मा, मीरा राजपूत, रचना रैकवार और गजरा कुमारी शामिल रहीं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, पार्षद अनुराग चौबे, अनुराग जैन, मुस्तफा खान, जहीर रानू, पंकज हुंडैत, संजय चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें