फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को विकासखंड जखौरा में मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज जखौरा से कड़ी सुरक्षा केे बीच मतदान सामग्री के साथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। विकासखंड जखौरा के 183 मतदान केंद्रों के 306 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। ब्लाक में 1,54,337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 86 ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 917 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें से 7 प्रत्याशियों के नामांकन रद हो गये थे। 211 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे।

 इस प्रकार अब ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के 1,088 वार्डों हेतु कुल 1,518 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिसमें से 30 प्रत्याशी का नामांकन रद हो गया था तथा 48 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। इस प्रकार कुल 1,385 उम्मीदवार पंचायत सदस्य पद के चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य हेतु ब्लाक मेें कई उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिकों को शामिल करते हुए 1,408 पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियोें की तैनाती की गई है। इसके अलावा ब्लाक को तीन जोन और 22 सेक्टर में बांटते हुए जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

चुनाव प्रेक्षक नेब्बू लाल ने मतगणना स्थल और पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियोें को पूरा कर बसों की रवानगी के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, मतदान सामग्री के प्रभारी अधिकारी/जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, प्रभारी अधिकारी  (कार्मिक)/ पीडीडीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम ललितपुर रमेश चंद्र तिवारी, एसडीएम मड़ावरा सुरेश  कुमार पाल, सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

डीएम ने किया निरीक्षण
ललितपुर। विकासखंड जखौरा में मतदान से एक दिन पूर्व की तैयारियों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डा. रूपेश कुमार ने एसपी प्रभाकर चौधरी के साथ पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल राजकीय इंटर कालेज जखौरा का भ्रमण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण के लिए बनाए गए न्याय पंचायतवार कांउटरों और मतपेटियों को रखे जाने हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतगणना के लिए चिह्नित स्थलों/कमरों का भ्रमण कर निर्वाचन अधिकारी जखौरा तथा खंड विकास अधिकारी जखौरा को मतगणना से संबंधित तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के साथ-साथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों से वार्ता की तथा उन्हें मतदान को त्रुटि रहित, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ध्यान से सुनी कार्मिकों की समस्याएं
ललितपुर। जिलाधिकारी ने महिला और पुरुष मतदान कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को ध्यान से सुना। साथ ही ऐसे महिला व पुरुष मतदान कार्मिक, जो अस्वस्थ होने के कारण अथवा अन्य अशक्तता के कारण निर्वाचन ड्यूटी में जाने के लिए सक्षम नहीं थे, उनको निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें