ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में चले ललितपुर महोत्सव के आठवें दिन स्थानीय कलाकारों ने नृत्य व गायन की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने खूब तालियां बंटोरी।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुुभारंभ जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव की मुहिम सराहनीय है। मंच के जरिए युवा लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। वहीं, मधुर म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक मुकेश बेगी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने मैं शायर तो नहीं..., जब से तेरे नैना,... इक दिन बिक जाएगा..., मुहब्बत बरसा देना...., हर किसी को नहीं मिलता... आदि गाने प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। आईजीएम ग्रुप के कलाकारों ने प्रेम रतन धन पायो..., मेरे ढोलना..., बेजुंबा कब से... आदि गानों की पैरोडी पेश, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
गायक नितिन पंथ ने आज कल तेरे मेरे प्यार..., प्राची ने मेड इन इंडिया..., अनिल ने दीवाना लेके आया...., प्रतीक ने छूकर मेरे दिल को..., आस्था ने मैं हूं हीरो..., अर्चना ने दो पल रुका... गानों की प्रस्तुति दी। नन्हें कलाकारों में गौरांवित सिंह, प्रथम राज, अथर्व, विशाल, वैशाली ने अपने डांस कार्यक्रम पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसके अलावा क्षितिज, अंशुल, विकल्प, रोहित, अमित दुबे, निखिल, उमंग, रितिक आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश बेगी व शिवानी बेगी ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अनिल दीक्षित, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लावनिया, सफाई निरीक्षक डीके बिरौनिया, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, सह मेला प्रभारी रमाकांत तिवारी, रामसेवक, दीनदयाल सोनी, विनीत कुमार, हबीब खान, अभिषेक चौबे समेत बड़ी संख्या में पार्षदगण उपस्थित रहे।