संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पीसीएफ के गोदाम पर रखी 180 मीट्रिक टन खाद समितियों पर भेजी जा रही है। छह ट्रक खाद सोसायटी पर पहुंचाई जा रही है। मंगलवार को किसानों को वितरण किया जाएगा।
रबी फसलों की बुआई का सीजन चल रहा है। किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ क्षेत्रों में पलेवा तक कर दिया गया है। लेकिन, खाद का संकट बुआई में बाधा बन गया है। चार दिन से सोसायटी पर खाद का संकट है। किसान उदास हैं। लेकिन, अब सहायक सहकारिता निबंधक ने पीसीएफ के गोदाम पर रखी 180 मीट्रिक टन खाद सोसायटी पर भेजने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से उठान शुरू कर दिया गया है।
-
पीसीएफ के गोदाम में 180 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसे सोसायटी पर भेजा जा रहा है। मंगलवार को वितरण कराया जाएगा।
- अरविंद मेहर, एआर, कॉपरेटिव