संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां संचालित 41 सोसायटी पर किसानों के सामने खाद का संकट नहीं होगा। वर्तमान में सोसायटी पर 2460 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण तीन अक्तूबर से किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दो रैक खाद की मांग भेजी गई है, जो आठ व दस अक्तूबर तक आ जाएगी।
किसानों की सहायता के लिए 41 सोसायटी हैं। यहां से रबी व खरीफ की फसलों की बुआई के लिए खाद उपलब्ध कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। रबी के सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद भी की जाती है। इन सोसायटी पर 12160 किसान सदस्य के रूप में जुड़े हैं। इन सदस्य किसानों पर लगभग 50.90 करोड़ रुपये बकाया है।
वर्तमान में इन सोसायटी पर 2460 मीट्रिक टन खाद का स्टॉक है। इसका वितरण तीन अक्तूबर से किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि खाद छह, सात अक्तूबर तक वितरित हो जाएगी। साथ ही दो रैक की डिमांड भेज दी है, जो आठ व दस अक्तूबर तक आ जाएगी। इसके बाद सोसायटी पर भेजकर वितरण कराया जाएगा।
-
सोसायटी पर किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। अभी 2460 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। दो रैक की डिमांड की गई है, जो जल्द उपलब्ध हो जाएगी।
- अरविंद मेहर, सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक, सहकारिता